Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Anil Kapoor Subedar: ‘सूबेदार’ की सफलता पर बोलीं विद्या बालन, अनिल कपूर के समर्पण की जमकर की तारीफ

Subedar Movie Review Anil Kapoor Vidya Balan Reaction

Vidya Balan Reaction: हाल ही में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और कलाकारों के शानदार अभिनय ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने भी फिल्म की जमकर सराहना की है और खासतौर पर अनिल कपूर के समर्पण की तारीफ की है।

विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में फिल्म सूबेदार का पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने के अंदाज में फिल्म को ‘झक्कास’ बताया। अभिनेत्री ने लिखा कि अनिल कपूर हर फिल्म में इतना समर्पण कैसे लाते हैं, यह वाकई काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि अनिल हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका देते हैं और हर बार कुछ नया लेकर आते हैं।

स्टारकास्ट की भी सराहना

विद्या ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के काम की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने राधिका मदान के किरदार को बड़ी गुंडी बताते हुए कहा कि उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है। वहीं मोना सिंह के किरदार को बड़ी शैतान कहते हुए उनके काम की भी सराहना की। इसके अलावा विद्या ने फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस तरह से एक्शन और भावनाओं का मिश्रण दिखाया गया है, वह बेहद शानदार है और दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहता है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक सेवानिवृत्त फौजी सूबेदार अर्जुन मौर्या के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार अनिल कपूर ने निभाया है। कहानी में वह अपनी बेटी के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करता है और साथ ही इलाके में फैले अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में राधिका मदान सूबेदार की बेटी श्यामा के किरदार में नजर आती हैं। उनका किरदार भावनात्मक रूप से टूटा हुआ है, लेकिन बाहर से बेहद मजबूत और साहसी दिखाई देता है। इस जटिल भूमिका को राधिका ने काफी प्रभावी तरीके से निभाया है।

दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म

फिल्म में आदित्य रावल और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही फिल्म के एक्शन सीन्स और इमोशनल कहानी की तारीफ की है। कुल मिलाकर सूबेदार एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आई है, जिसमें दमदार अभिनय, मजबूत कहानी और शानदार निर्देशन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply