Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 में धोनी नहीं पहनेंगे 7 नंबर की जर्सी? सोशल मीडिया पर माही के एक पोस्ट से मचा हड़कंप

 

MS Dhoni changing his jersey number ahead of IPL 2026? भारतीय क्रिकेट में अगर किसी जर्सी नंबर को पहचान मिली है, तो वह है महेंद्र सिंह धोनी का नंबर 7। यह नंबर सिर्फ एक जर्सी नहीं, बल्कि माही की पहचान बन चुका है। लेकिन IPL 2026 से पहले अब यही पहचान बदलती नजर आ रही है, जिसने फैंस को चौंका दिया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी के एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। जैसे-जैसे IPL 2026 करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बार धोनी अलग नंबर की जर्सी में नजर आएंगे?

MS Dhoni के फेसबुक पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस

धोनी (MS Dhoni) के एक फेसबुक पोस्ट ने इस पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं, 7 उनमें से एक है। लेकिन अब मैं नंबर 7 को नंबर 8 से स्विच कर रहा हूं, वजह जल्द बताऊंगा।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या सच में धोनी IPL 2026 में नंबर 7 की जर्सी नहीं पहनेंगे।

क्यों बदल सकते हैं MS Dhoni जर्सी नंबर?

धोनी (MS Dhoni) ने अपने पोस्ट में जर्सी नंबर बदलने की बात तो साफ कर दी, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। यही कारण है कि अटकलों का बाजार गर्म है। कई फैंस इसे किसी खास कारण या नए अध्याय की शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज एक सरप्राइज मान रहे हैं। असली वजह क्या है, यह तो खुद धोनी के खुलासे के बाद ही सामने आएगा।

जडेजा के जाने से खाली हुआ नंबर 8?

चेन्नई सुपर किंग्स में नंबर 8 की जर्सी लंबे समय तक रविंद्र जडेजा पहनते थे। लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होने के बाद अब यह नंबर खाली हो गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी इस खाली स्लॉट को भर सकते हैं और नंबर 8 की जर्सी पहन सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply