
Image Source : UNSPLASH
इन दिनों होम गार्डनिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने घर की बालकनी, छत या छोटे से गार्डन को हरे-भरे पौधों से सजाने के साथ-साथ अब रोज़मर्रा की सब्जियां भी खुद उगाने लगे हैं। धनिया, मिर्च, लहसुन जैसी चीज़ें तो आम हो गई हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने छोटे से गमले में भी ताज़े, रसदार और खेतों जैसे टमाटर उगा सकते हैं। अगर आप भी अपनी बालकनी को एक मिनी किचन गार्डन में बदलना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे गमले में टमाटर उगाने का एकदम आसान और असरदार तरीका, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी और पौधे टमाटरों से लद जाएंगे
गमले में टमाटर उगाने के लिए ये टिप्स आज़माएं:
-
बड़ा गमला चुनें: टमाटर उगाने के लिए आप सबसे पहले सही गमले का चुनाव करें। दरअसल, टमाटर के पौधे को बढ़ने के लिए ज़्यादा जगह लगती है इसलिए आप कम से कम 10 से 12 इंच गहरा और 12 से 14 इंच चौड़ा गमले का चुनाव करें।
-
खाद करें तैयार: टमाटर के पौधों को बढ़ने के लिए ड्रेंड सॉइल की ज़रूरत होती है। आप मार्केट से तैयार मिट्टी का मिश्रण खरीद सकते हैं या फिर आप घर पर भी मिश्रण बना सकते हैं। इसके लिए आप समान मात्रा में खाद मिट्टी, और रेत को मिलाएं।
-
बीज का करें चुनाव: उगाने के लिए उसके बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप बीज से यह फल उगा रहे हैं तो उन्हें गीले कपड़े में बांधकर 24 घंटे के लिए भिगो दें। गमले में बीज को रोपित करें। ध्यान रखें कि बीज 1/2 इंच गहराई में बोना है।
-
धूप वाली जगह पर रखें: धूप के बिना टमाटर के पौधों नहीं उग सकते हैं। उन्हें कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप मिलनी चाहिए। साथ ही जैसे-जैसे टमाटर के पौधे बढ़ते हैं, उन्हें सहारे की ज़रूरत पड़ती है इसलिए आप उन्हें लकड़ी के डंडे से सहारा दे सकते हैं।
-
स्प्रे छिड़के: टमाटर के पौधों में कीटाणु न लगे इसलिए आप प्याज और लहसुन के छिलके को पानी में डालकर उसका कीटनाशक स्प्रे बना सकते हैं। अगर आपको पौधे पर कोई कीटाणु दिखाई दे तो तुरंत स्प्रे छिड़के।
इन सरल टिप्स का पालन करके, आप अपने घर में ही ताजे और ऑर्गेनिक टमाटर उगा सकते हैं।



