Glenn Phillips Viral VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत से हार के बाद सभी कीवी खिलाड़ी काफी निराश दिखे।
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्लेन उड़ाते दिख रहे हैं और उसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग भी कराई। ग्लेन फिलिप्स का ये वीडियो देखने के बाद फैंस के मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये कीवि बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग के अलावा और क्या-क्या कर सकता है।
प्लेन उड़ाते दिखे Glenn Phillips
सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक पेशेवर पायलट की तरह कॉकपिट के अंदर विमान उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर बाउंड्री पर उनके एक्रोबैटिक डाइव की दुनिया दीवानी है। कीवी खिलाड़ी ने मंगलवार को अपनी पायलट स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। ग्लेन फिलिप्स ने ऑकलैंड के आर्डमोर एरोड्रोम पर एक हल्के विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
क्या बोले Glenn Phillips?
रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स ने पहले ही अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL) पूरा कर लिया है और अब कमर्शियल पायलट लाइसेंस की तैयारी में जुटे हैं। ग्लेन फिलिप्स को जहाज उड़ाना काफी पसंद है। न्यूजीलैंड के इस स्टार ऑलराउंडर ने खुलकर कहा,
”हां ये मेरा एक बहुत बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और बचपन में मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो शायद मैं पायलट ही बन जाता, सच कहूं तो। मुझे हवा में रहना बहुत पसंद है, मैं पहाड़ों में जाकर बिल्कुल बिना किसी काम की जरूरत के रहना चाहूंगा। लेकिन अगर मुझे फिर भी काम करने की जरूरत पड़ी, तो पायलट बनना मेरी लिस्ट में पहला विकल्प होगा।”
IPL में खेलते दिखेंगे फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। फिलिप्स का आईपीएल करियर कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि वह इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
.jpg)


