Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं है केएल राहुल? आईपीएल 2026 से पहले CSK के पूर्व क्रिकेटर ने कर डाला बड़ा दावा

 KL Rahul: IPL 2026 में एक बार फिर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। राहुल 2025 आईपीएल में भी दिल्ली की ओर से खेले थे। अब आईपीएल के 19वें सीजन से पहले केएल राहुल को लेकर सीएसके के एक पूर्व खिलाड़ी ने ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं।

सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने केएल राहुल के बारे में बात करते हुए कहा कि वो दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले केएल राहुल आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

KL Rahul के बारे में क्या बोले बद्रीनाथ?

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने केएल राहुल पर बात करते हुए कहा “हर साल, बल्लेबाजी क्रम उनके लिए एक पहेली बना रहता है। खासकर केएल राहुल को किस क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। मेरा मानना ​​है कि केएल राहुल को पारी की शुरुआत करनी चाहिए लेकिन दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वो मध्य क्रम में बल्लेबाजी करें।”

दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं KL Rahul

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “यह एक लगातार चलने वाला विवाद प्रतीत होता है। उन्हें निश्चित रूप से इस मुद्दे को हल करना होगा। यह स्पष्ट नहीं है कि केएल राहुल डीसी में खुश हैं या नहीं।” मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बात सामने आई है कि इस साल आईपीएल में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का प्लान

केएल राहुल फिलहाल भारतीय टी20 टीम से दूर हैं। वो फिलहाल भारत के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हैं। राहुल ने आईपीएल 2025 के बाद से एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। ऐसे में राहुल इस बार किस प्लान के साथ उतरते हैं ये देखने वाली बात होगी। दिल्ली ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में सलामी बल्लेबाज के तौर पर बेन डकेट और पथुम निसांका को चुना था, जबकि मिडिल ऑर्डर में नितिश राणा, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply