
Dhurandhar 2 Paid Review Collection: धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब जब यह सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है, तो इसके आंकड़े सभी को चौंका रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के पेड रिव्यू शो ने ही कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है।
फिल्म ने रिलीज से पहले रखे गए पेड रिव्यू शो में ही करीब 42.71 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया। यह आंकड़ा इसके अनुमानित ओपनिंग डे कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में जबरदस्त क्रेज
अगर क्षेत्रवार कलेक्शन की बात करें तो महाराष्ट्र में पेड रिव्यू के जरिए फिल्म ने करीब 9.82 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कर्नाटक में 6.57 करोड़ और दिल्ली-एनसीआर में लगभग 7.06 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को देशभर में शानदार ओपनिंग मिली है। खासकर दिल्ली और कर्नाटक में इसकी डिमांड पहले पार्ट से कहीं ज्यादा देखी जा रही है।
रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्म की रफ्तार
बताया जा रहा है कि फिल्म को देशभर में लगभग 17,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और पेड रिव्यू के आंकड़े इसकी मजबूत पकड़ का संकेत दे रहे हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के बाद ऐसे एक्टर बन सकते हैं, जिनकी फिल्में लगातार 1000 करोड़ क्लब में शामिल हों।
धुरंधर 2 की सफलता
निर्देशक आदित्य धर को फिल्म की सफलता का अंदाजा पहले से ही था, इसलिए उन्होंने रिलीज से पहले हर कदम बेहद सावधानी से उठाया। इसके अलावा मेकर्स फिल्म की अवैध स्ट्रीमिंग को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठा रहे हैं, ताकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर न पड़े। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।



