Arshdeep Singh funny reply to a fan: भारतीय टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के मौके पर दिल्ली में टीम के कई स्टार खिलाड़ी एक साथ जुटे, जहां फैंस की भारी भीड़ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी।
इसी दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज से सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अर्शदीप ने इस बार फैंस के साथ ऐसा पल शेयर किया, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
ऑटोग्राफ के दौरान Arshdeep Singh का मजेदार जवाब
दरअसल, होटल लॉबी में एक फैन अर्शदीप सिंह से ऑटोग्राफ लेने पहुंचा था। फैन ने उनका एक पोस्टर भी बनाया था और उसी पर साइन कराने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान फैन ने अर्शदीप से पूछा कि पोस्टर कैसा लग रहा है।
इस पर अर्शदीप ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “इसको खाना-वाना खिलाओ, थोड़ा बड़ा करो… काफी कमजोर लग रहा है।” उनके इस जवाब को सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर छाए Arshdeep Singh
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपने खेल के साथ-साथ अपने फन और ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने फैंस के साथ इस तरह का मजेदार पल शेयर किया हो। नमन अवॉर्ड्स के दौरान उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स उनके इस अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
Look at Arshdeep Singh’s funny reply to a Nepali artist.
He asked for an autograph on a poster he had made himself for Arshdeep. While signing the poster, Arshdeep Singh jokingly said,
“Isko khana-wana khilao, thoda bada karo, kaafi kamzor lag raha hai yeh,” and walked away…
— Sonu (@Cricket_live247)
Look at Arshdeep Singh’s funny reply to a Nepali artist.
He asked for an autograph on a poster he had made himself for Arshdeep. While signing the poster, Arshdeep Singh jokingly said,
“Isko khana-wana khilao, thoda bada karo, kaafi kamzor lag raha hai yeh,” and walked away…
— Sonu (@Cricket_live247)
बुमराह की तारीफ में कही बड़ी बात
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद अर्शदीप (Arshdeep Singh) ने अपनी टीम और खासकर जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बुमराह के साथ गेंदबाजी करना बेहद खास अनुभव होता है। अर्शदीप के मुताबिक, “ऐसा लगता है कि बुमराह मैदान पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर खेल रहे हों।” उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह का प्रोसेस और मेहनत टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरित करता है।
टीम इंडिया का बड़ा लक्ष्य
अर्शदीप सिंह ने यह भी खुलासा किया कि टीम इंडिया आने वाले 10 सालों में कई बड़े खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि टीम सिर्फ अपने प्रोसेस पर ध्यान देती है और उसी का नतीजा है कि सफलता लगातार मिल रही है। उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि अगर हम सही तरीके से खेलेंगे, तो रिजल्ट अपने आप आएगा। हमने सिर्फ अपने खेल को बैक किया और प्रोसेस को फॉलो किया।”



.jpg)