Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

किस शख्स से मिलने के लिए शिवम दुबे ने छुपाई अपनी पहचान? कैप और मास्क पहनकर ट्रेन में किया था सफर, VIDEO

 

Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप जीतक टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने भी जब विश्व कप की ट्रॉफी उठाई तो करोड़ों भारतवासियों का दिल खुशी से झूम उठा।

भारत की जत के बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों को लौटे लेकिन एक इंडियन प्लेयर को घर जाने की इतनी जल्दी थी कि फ्लाइट न मिलने पर उसने ट्रेन का सफर चुना। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे थे। आखिर शिवम दुबे को किससे मिलने की इतनी जल्दी थी कि उन्हें अपनी पहचान छुपाकर सफर करना पड़ा।

Shivam Dube जीत के बाद निकले घर

फाइनल के ठीक बाद जब सभी फ्लाइट्स बुक हो गईं तो शिवम दुबे ने घर वापस जाने का इंतजार नहीं किया। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए फ्लाइट टिकट लेने की कोशिश की, लेकिन टिटकट न मिलने पर शिवम दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई के लिए सुबह की ट्रेन पकड़ ली, क्योंकि ये घर वापस जाने का एक अच्छा ऑप्शन था।

Shivam Dube ने ट्रेन से की यात्रा

उन्होंने अपनी वाइफ अंजुम खान के साथ एक नॉर्मल पैसेंजर की तरह ट्रेन में सफर किया और पहचाने जाने से बचने के लिए मास्क, कैप और लंबी आस्तीन वाली टी-शर्ट पहनकर छिपने में कामयाब रहे। ऑलराउंडर ने बताया कि उन्होंने ट्रेन से सफर क्यों चुना, उन्होंने कहा कि वो घर लौटने और अपने पिता से मिलने के लिए बेचैन थे, जिन्हें वो अपनी सारी कामयाबी का क्रेडिट देते हैं।

क्या बोले Shivam Dube?

शिवम दुबे ने कहा, ‘मुझे बहुत ज्यादा एंग्जायटी हो रही थी कि मैं मेरे डैड और बच्चे को मिलूं। आपको शायद वो स्टोरी पता चली होगी ट्रेन वाली। यही वजह थी घर जल्दी आने की। मेरी जो लाइफ है, मैं ऊपर वाले के बाद अगर किसी को थैंक्यू बोलता हूं तो वो मेरे डैड हैं सबसे पहले। उन्होंने जो किया है मेरे लिए, वो बहुत जरूरी है। इसीलिए मैं आया, पहले बच्चे से मिला, डैड को मेडल पहनाया। तब एक अलग फीलिंग आई मुझे।’

Shivam Dube का वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले का कमाल दिखाया और नौ मैचों में 169 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 5 विकेट भी अपने नाम किए। वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबे ने अहम समय पर दो चौके मारे थे और ये चौके भारत को जीत के करीब ले गए थे। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 43 रनों की पारी खेली थी। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने आठ गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply