Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

महिला को रिश्तेदार ने डंडे से मारा, फिर शव से की बर्बरता; आरी से काट-काटकर झील में फेंके बॉडी के टुकड़े

हैदराबाद में संपत्ति विवाद में रिश्तेदार की हत्या।
Image Source : PIXABAY (प्रतीकात्मक फोटो)

Hyderabad Murder Case: तेलंगाना के हैदराबाद में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर एक शख्स ने कथित रूप से अपनी एक रिश्तेदार की हत्या करके उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। इसका खुलासा हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 32 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पड़ताल जारी है। जानें शख्स ने अपनी महिला रिश्तेदार की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों कर दी।

मारने के बाद बाथरूम में छिपाकर रखा था शव

तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पिछले महीने प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में महिला को डंडे से मार दिया था, इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने बॉडी को बाथरूम में छिपाकर रखा था।

आरी से काटकर झील में फेंके शव के टुकड़े

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के अगले दिन आरोपी एक अन्य साथी की मदद से 40 साल की महिला के शव को एक झील के पास ले गया और वहां उसने आरी से शव के टुकड़े किए। उसने पैर काटे और फिर शरीर के अंगों को काट-काटकर पानी में फेंक दिया।

साझे में खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद

पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला ने साझे में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। महिला अपने भाग का ट्रांसफर करवाना चाहती थी जबकि आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया है कि विधवा महिला के किसी अन्य शख्स से कथित ‘संबंध’ को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

महिला को खोजने के दौरान मिला शव

तेलंगाना पुलिस बोली कि महिला के लापता होने पर उसे खोजने की कोशिश के दौरान उसके शव के अंग झील से बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दोषी को सजा सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply