ईंटपत्थर से मारा, शॉवर से पीटा… मरने से पहले प्रीति मेहंदी से हाथपैर पर लिख गई हैवानियत!

ईंटपत्थर से मारा, शॉवर से पीटा… मरने से पहले प्रीति मेहंदी से हाथपैर पर लिख गई हैवानियत!

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता ने मौत को गले लगाने से पहले अपने हाथपैर को ही सुसाइड नोट बना लिया. युवती ने मरने से पहले अपने दोनों हाथों और पैरों पर मेहंदी से अपनी प्रताड़ना की दास्तां लिखी. इस चौंका देने वाले मंजर को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ईंटपत्थर से मारा, शॉवर से पीटा… मरने से पहले प्रीति मेहंदी से हाथपैर पर लिख गई हैवानियत!

इलाज के दौरान तोड़ा दम
मृतिका की पहचान प्रीति जाघेला के रूप में हुई है. प्रीति ने घर में रखी जहरीली दवा खा ली थी. हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां दो दिन तक डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. युवती का विवाह चौरई के चन्हिया खुर्द गांव में हुआ था.

हाथपैरों पर लिखी प्रताड़ना की कहानी
खुदकुशी करने से पहले प्रीति ने एक अनोखा, लेकिन दर्दनाक रास्ता चुना. उसने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा. इस नोट में उसने स्पष्ट रूप से ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है. जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का पोस्टमार्टम किया है.

मां ने लगाए गंभीर आरोप
मृतिका की मां राजकुमारी जांगेला ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं. मां ने बताया कि प्रीति की छोटी बेटी ने उसे मां की मौत की खबर दी. जब वे वहां पहुंचे, तो प्रीति की हालत बहुत गंभीर थी.

ईंटोंपत्थरों से मारा, बेरहमी से पीटा
मां के अनुसार, प्रीति ने मरने से पहले बताया था कि उसे बहुत बेरहमी से मारा गया है. उसे ईंटों और पत्थरों से पीटा गया. पति ने उसे शावर से भी मारा, जिसके निशान उसकी पीठ पर मौजूद थे. आरोप है कि उसे जबरदस्ती पकड़कर जहरीली दवा पिलाई गई.

शराब और पैसों का विवाद
राजकुमारी ने बताया कि उसका दामाद अक्सर शराब पीकर प्रीति के साथ झगड़ा करता था. वह सवेरे से ही शराब पीना शुरू कर देता था और प्रीति से पैसों की मांग करता था. मना करने पर वह प्रीति को हजारों बार मार चुका था. प्रीति की शादी को 13 साल हो गए थे. लेकिन, दामाद का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा था.

जबरदस्ती ले गया था घर
प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति करीब एक साल से अपनी मां के पास बंडोल में रह रही थी. मां ही उसे राशन और रहने का सारा सामान देती थी. करीब 1520 दिन पहले उसका पति उसे जबरदस्ती यह कहकर गांव ले गया कि उसने नया मकान बना लिया है. मां ने बेटी का घर बसने की उम्मीद में उसे सारा सामान देकर विदा किया था, लेकिन वहां फिर से हिंसा शुरू हो गई.

निष्पक्ष जांच की मांग
इस घटना के बाद से मृतिका के मायके पक्ष में भारी आक्रोश है. पीड़ित मां ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *