Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

चलती कार बनी आग का गोला! नागपुर वर्धा हाइवे पर मची अफरा-तफरी, VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

Nagpur Moving Car Fire Driver Escapes Wardha Flyover Incident

Nagpur Flyover Car Fire Video: महाराष्ट्र के नागपुर में वर्धा रोड पर स्थित जयप्रकाश मेट्रो स्टेशन के पास डबलडेकर फ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना इतनी तेजी से घटित हुई कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, कार का चालक समय रहते गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इसके कारण कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम भी लग गया।

अमजद खान उर्फ इमरान खान, जो यशोधरानगर के निवासी हैं, अपने एक रिश्तेदार से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। बुधवार की रात जब वह फ्लाईओवर पर राजीव नगर के पास पहुंचे, तो अचानक उनकी कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया।

दरवाजे हो गए थे लॉक

उन्होंने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कार के दरवाजे लॉक हो गए, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। किसी तरह, अमजद खान ने खुद को बाहर निकाला, और कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

 

View this post on Instagram

 

आग से मची अफरा तफरी

कार से बाहर निकलते ही आग तेजी से फैल गई और कार धू-धूकर जलने लगी। इसके कारण -वर्धा फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद, की दो गाड़ियां, बेसा-पिपला और नरेंद्रनगर केंद्र से मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आग डीजल इंजन वाली कार में लगी थी और आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, इस बारे में असली वजह का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply