
Monkey Rescue Viral Video : उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर राफ्टिंग के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। टूरिस्ट्स से भरी एक राफ्ट तेज बहाव के बीच आगे बढ़ रही थी, तभी गाइड की नजर पानी में संघर्ष कर रहे एक बंदर पर पड़ी।
यह बेजुबान बंदर गंगा की तेज धार में फंसा हुआ था और खुद को बचाने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह किनारे तक नहीं पहुंच पा रहा था।
Probably the most heartwarming video on the internet today. A rafting team rescuing a helpless monkey trapped in the fierce currents of the Ganga . He may not be able to express his gratitude in words, but his expressions say it all.
— Nikhil saini (@iNikhilsaini)
नदी में बह रहे बंदर का रेस्क्यू
स्थिति को गंभीर देखते हुए राफ्टिंग टीम ने तुरंत अपनी नाव उस दिशा में मोड़ दी। शुरुआत में उन्होंने चप्पू बढ़ाकर बंदर को पकड़ने का मौका दिया, लेकिन डरा हुआ जानवर इंसानों से दूर भागने लगा।
इसके बाद टीम ने समझदारी दिखाते हुए रस्सी का सहारा लिया और बेहद सावधानी से उसे बंदर के शरीर के निचले हिस्से में फंसाया। धीरे-धीरे राफ्ट को किनारे की ओर बढ़ाते हुए उन्होंने बंदर को भी साथ खींचना शुरू किया। यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन काफी संतुलन और धैर्य के साथ किया गया।
लोगों ने इसे इंसानियत की सच्ची मिसाल बताया
वीडियो का सबसे भावुक पल तब आया जब बंदर को एहसास हुआ कि लोग उसकी मदद कर रहे हैं। वह खुद मुड़कर रस्सी पकड़ लेता है और टीम के साथ किनारे तक पहुंच जाता है। सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही टीम ने उसे आजाद कर दिया।
इस वीडियो को पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसे बता रहे हैं। कई लोगों ने राफ्टिंग टीम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे काम ही दुनिया को बेहतर बनाते हैं।



