Please assign a menu to the primary menu location under menu

Dharam

नवरात्र के पहले दिन पंचक-खरमास का ‘डबल अटैक’, 3 राशियों के लिए भारी हैं अगले 48 घंटे, न करें ये गलतियां

नवरात्र के पहले दिन पंचक-खरमास का ‘डबल अटैक’, 3 राशियों के लिए भारी हैं अगले 48 घंटे, न करें ये गलतियां

चैत्र नवरात्र 2026 आज से शुरू हो गई हैं और हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 भी प्रारंभ हो गया है, लेकिन चिंता की बात यह है कि इन दोनों शुभ दिनों की शुरुआत पंचक और खरमास जैसे 2 अशुभ योगों में हुई है. यह स्थिति 3 राशियों के लिए खतरनाक हो सकती है. लिहाजा ये लोग बचकर रहें.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत पंचक और खरमास के अशुभ योग में हो रही है. जिससे नवरात्रि के पवित्र 9 दिन खाली चले जाएंगे और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकेगा. साथ ही इसका लोगों के जीवन पर भी बुरा असर पड़ सकता है. उस पर शनि की राशि कुंभ में मंगल और राहु भी एक साथ बैठकर घातक योग बना रहे हैं. खासतौर पर 3 राशि वालों को बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है.

3 राशियों पर भारी हैं 48 घंटे
खरमास 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा और पंचक 21 मार्च की सुबह तड़के 02:27 बजे तक रहेंगे. इन घातक योग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा. ऐसे में 21 मार्च तक का समय इन राशि वालों को संभलकर निकालना चाहिए.

मिथुन
वैसे तो मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्‍छा है लेकिन अगले 48 घंटे ठीक नहीं हैं. इस दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहें. सेहत बिगड़ सकती है. अचानक किसी झगड़े में फंस सकते हैं. धन हानि हो सकती है.

कन्‍या
कन्‍या राशि वालों के लिए समय अभी मुश्किल बना हुआ है. तनाव बढ़ेगा. मानसिक अशांति के चलते झुंझलाहट, चिड़चिड़ाहट रहेगी, जिससे आप गलत बोल सकते हैं. विवाद से बचें. मेहनत का फल न मिलने से निराशा होगी. परिवार में झगड़ा हो सकता है.

मीन
मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जो वैसे ही बहुत कष्‍टदायी होता है. उस पर पंचक और खरमास का अशुभ योग इसे मुश्किल बना रहा है. सूर्य मीन राशि में ही हैं, जिसे ज्‍योतिष में अशुभ काल माना जाता है. ये लोग यह समय धैर्य से निकालें. निवेश हो या महत्‍वपूर्ण मीटिंग हर मामले में फूंक-फूंककर कदम उठाएं.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply