Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

मनीप्लांट तेजी से लंबा हो इसके लिए क्या करें, खाद के साथ पौधे की जड़ों में डाल दें ये चीजें, लंबी होगी बेल

मनी प्लांट तेजी से बढ़ने के लिए टिप्स
Image Source : INDIA TV

मनी प्लांट एक सुंदर पौधा है जो घर के अंदर और बाहर दोनों जगह आसानी से बढ़ता है। मनी प्लांट की बेल इस मौमस में काफी तेजी से बढ़ती है। इन दिनों मनी प्लांट पर नए, हरे और मुलायम पत्ते आने लगते हैं। इसके लिए पौधे को सही धूप, खाद और देखभाल की जरूरत होती है। अगर आपका मनी प्लांट अच्छी तरह नहीं बढ़ रहा है तो खाद के साथ कुछ चीजें गमले में पौधे की जड़ों में डाल दें। इससे मनी प्लांट अच्छा ग्रो करेगा। कुछ ही दिनों में पौधे पर नई पत्तियां आने लगेंगी।

मनी प्लांट को लंबा बनाने के लिए क्या करें?

कॉफी का घोल- मनीप्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए कॉफी वाला पानी पौधे की जड़ों में डाल दें। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मनीप्लांट की ग्रोथ को तेज करते हैं। करीब 1 लीटर पानी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर घोलकर मनी प्लांट में डाल दें। 10-15 दिन में एक बार ऐसा करें। इससे मनी प्लांट का पौधा तेजी से ग्रोथ करेगा।

सोडा का पानी- पौधे की जड़ों में सोडा का पानी डालने से ग्रोथ अच्छी होती है। मनी प्लांट के पौधे में सोडा वाला पानी फायदा करता है। आप 1 चम्मच सोडा 1 मग पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें। इस पानी को मनी प्लांट की जड़ में डाल दें। कुछ ही दिनों में पौधे की ग्रोथ में फर्क दिखने लगेगा।

हल्दी का उपयोग- कई बार पौधे में फंगस आने की वजह से ग्रोथ रुक जाती है। इसके लिए मनी प्लांट के गमले में हल्दी वाला पानी डाल सकते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले तत्व पौधे की फंगस दूर करते हैं। इससे मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगेगा। 

एप्सम सॉल्ट- पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए एप्सम सॉल्ट भी अच्छा माना जाता है। इसे पानी में मिक्स करके मनी प्लांट की जड़ों में डाल दें। इसके साथ ही मनी प्लांट की गुड़ाई कर दें और थोड़ा वर्मीकंपोस्ट खाद भी डाल दें। इससे पौधे की ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी।

चाय पत्ती का पानी- पौधों के लिए चाय की पत्ती और चाय की पत्ती का पानी अच्छी माना जाता है। मनी प्लांट में चाय की पत्ती का पानी डाल सकते हैं। इससे पौधे को जैविक खाद मिलती है और पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है। चाय की बची हुई चाय पत्तियों को भी धोकर पौधे में डाल सकते हैं। इस तरह मनी प्लांट जल्दी हरा भरा होने लगेगा।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply