
Stay at Home Daughter : सोशल मीडिया पर इन दिनों मुंबई से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्लॉगर खुद को “स्टे एट होम डॉटर” बताती नजर आ रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां वह अपने “Rent in Mumbai” सीरीज के तहत अपने घर का टूर कराती है।
खास बात यह है कि वह शहर के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में 3 बीएचके फ्लैट में रहती है, जिसका किराया करीब 1.2 लाख रुपये प्रति महीना बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या यह वास्तव में “स्ट्रगल” कहा जा सकता है।
View this post on Instagram
1.2 लाख रुपये प्रति महीना मुंबई के घर का किराया
वीडियो में व्लॉगर अपने घर का पूरा टूर कराती है, जिसमें बड़ा लिविंग रूम, मॉडर्न किचन, सी-फेसिंग व्यू और खूबसूरती से सजाया गया बेडरूम शामिल है। वह अपने कमरे को “परफेक्ट गर्ल्स रूम” भी बताती है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उसके उस बयान पर हो रही है, जिसमें वह कहती है कि वह कोई नौकरी नहीं करती, बल्कि खुद को “स्टे एट होम डॉटर” मानती है।
साथ ही वह यह भी बताती है कि उसकी मां सिजोफ्रेनिया से जूझ रही हैं और उनकी देखभाल करना ही उसका मुख्य काम है। व्लॉगर के मुताबिक, परिवार की देखभाल के लिए उसे सपोर्ट मिलता है और इसी वजह से वह यह लाइफस्टाइल जी पा रही है।
स्ट्रगल और कंफर्ट की परिभाषा हर व्यक्ति के लिए अलग
होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने नौकरी न होने के बावजूद इतना महंगा किराया देने और इसे “स्ट्रगल” कहने पर व्लॉगर को ट्रोल किया।
पर कुछ लोगों ने उसकी स्थिति को समझते हुए समर्थन भी किया और कहा कि बीमार मां की देखभाल करना आसान नहीं होता और यह भी एक फुल-टाइम जिम्मेदारी है। इस वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि “स्ट्रगल” और “कंफर्ट” की परिभाषा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है।



