PM Modi Foreign Visit : इंडोनेशियाऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन बोलीं दुनिया कर रही PM मोदी का सम्मान

PM Modi Foreign Visit : इंडोनेशियाऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन बोलीं दुनिया कर रही PM मोदी का सम्मान
PM Modi Foreign Visit : इंडोनेशियाऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन बोलीं दुनिया कर रही PM मोदी का सम्मान

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के छह दिवसीय विदेश दौरे को भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। दौरे के दौरान हुए अहम समझौतों और मिले सम्मान के बाद अमेरिकी गायिका Mary Millben ने भी प्रधानमंत्री मोदी और भारत की बढ़ती वैश्विक साख की सराहना की।

मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंडोनेशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कर रही है और भारत को कारोबार के लिए सबसे बेहतर देशों में से एक मान रही है। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद” के साथ किया।

https://twitter.com/MaryMillben/status/2076097181996749013

इंडोनेशिया में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा सहयोग भी मजबूत

प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दौरान उन्हें वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति को लेकर समझौता हुआ। इस समझौते के साथ इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के बाद भारतीय ब्रह्मोस प्रणाली अपनाने वाला तीसरा देश बन गया। दोनों देशों के बीच ‘अस्त्र’ एयरटूएयर मिसाइल प्रणाली से जुड़े सहयोग पर भी सहमति बनी। इसे भारत की रक्षा तकनीक पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय भरोसे का संकेत माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति का रास्ता हुआ साफ

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय परमाणु रिएक्टरों के लिए यूरेनियम आपूर्ति शुरू करने की घोषणा की। यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वर्ष 2008 में भारत के आग्रह के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यूरेनियम निर्यात से इनकार कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 में नागरिक परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब अंतिम प्रशासनिक बाधाएं भी दूर हो गई हैं। इससे भारत के 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को गति मिलने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड के साथ नई रणनीतिक साझेदारी

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पारंपरिक माओरी पोविरी स्वागत समारोह के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच नई रणनीतिक साझेदारी और 2030 रोडमैप की घोषणा की। इस रोडमैप में समुद्री सुरक्षा, आतंकवादरोधी सहयोग, साइबर सुरक्षा, द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य और भारतीय नौसेना तथा न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच लॉजिस्टिक्स सहयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। इस समझौते के बाद भारतीय नौसेना के जहाज न्यूजीलैंड के बंदरगाहों पर रसद और तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसे हिंद महासागर से दक्षिण प्रशांत क्षेत्र तक भारत की समुद्री रणनीति के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

भारत की वैश्विक भूमिका हुई और मजबूत

विशेषज्ञों का मानना है कि तीन देशों के इस दौरे ने भारत की कूटनीतिक, सामरिक और आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया है। रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और हिंदप्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने के साथ भारत की वैश्विक भूमिका भी पहले की तुलना में अधिक प्रभावशाली होती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *