Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

बिना एनेस्थीसिया महिला ने प्लास से निकालवाया दांत, वायरल वीडियो देख सहम गए लोग

Woman Tooth Extraction With Pliers Without Anesthesia Viral Video Dentist Safety Concern

No Anesthesia Tooth Removal : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच डर और हैरानी दोनों पैदा कर दी है। इस वीडियो में एक महिला का दांत बेहद असुरक्षित तरीके से निकाला जाता हुआ दिखाई देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी मेडिकल सुविधा या एनेस्थीसिया के की जा रही है।

आमतौर पर दांत निकालने जैसी प्रक्रिया में दर्द से बचाने के लिए मरीज को सुन्न करने की दवा दी जाती है, लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद लोग इसे लेकर चिंता जता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

महिला ने प्लास से निकलावाया अपना दांत

वायरल क्लिप में एक महिला कुर्सी पर बैठी नजर आती है, जबकि सामने बैठा एक व्यक्ति प्लास (pliers) की मदद से उसका दांत निकालने की कोशिश करता है। देखने से वह कोई प्रोफेशनल डेंटिस्ट नहीं लगता। जैसे ही वह दांत पकड़कर जोर लगाता है, महिला के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई देता है, जो इस पूरे दृश्य को और भी परेशान करने वाला बना देता है।

वीडियो को Instagram पर शेयर किया गया है, जहां इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह तरीका बेहद खतरनाक है और इससे गंभीर नुकसान हो सकता है।

 

वीडियो देख कांप उठे लोगों ने जताई चिंता

होते ही लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे देखकर चिंता जताई, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए। पर कई लोगों ने लिखा कि ऐसा काम सिर्फ प्रशिक्षित डॉक्टर को ही करना चाहिए, जबकि कुछ ने महिला की हिम्मत की तारीफ भी की।

हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की प्रक्रियाएं बिना सही मेडिकल जानकारी और उपकरणों के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है और इससे इंफेक्शन या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह वीडियो एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि इलाज के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है और हमेशा प्रशिक्षित विशेषज्ञ से ही उपचार कराना चाहिए।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply