Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का क्रेज हाई, बैन के बावजूद लाहौर में धड़ल्ले से देखी जा रही फिल्म

Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Pakistan Ban Pirated Version Viral Buzz

Dhurandhar 2 In Pakistan: लगभग 3 घंटे 49 मिनट के लंबे रनटाइम के बावजूद फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म लगातार हाउसफुल जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई नए रिकॉर्ड बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का बज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इसकी चर्चा जोरों पर है।

हालांकि, कुछ देशों में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। खासकर पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। आधिकारिक तौर पर रिलीज न होने के बावजूद वहां लोग इस फिल्म को देखने के तरीके ढूंढ ही लेते हैं।

पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखी जा रही है ‘धुरंधर 2’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में ‘’ पायरेटेड वर्जन में धड़ल्ले से देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह लाहौर में इस फिल्म का पायरेटेड कट देख रहा है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।

यह पहली बार नहीं है जब ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को पाकिस्तान में इस तरह देखा जा रहा है। इससे पहले ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट भी वहां बैन था, लेकिन उसे भी पायरेटेड वर्जन में काफी देखा गया था। इतना ही नहीं, जब यह फिल्म बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, तो पाकिस्तान में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट में शामिल हो गई थी।

इन देशों में बैन हैं फिल्म

अगर बात करें ‘धुरंधर 2’ के बैन की, तो यह सिर्फ तक सीमित नहीं है। फिल्म को खाड़ी देशों में भी रिलीज की अनुमति नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पर एंटी-पाकिस्तान कंटेंट होने का आरोप लगाया गया, जिसके चलते UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान और बहरीन जैसे देशों के सेंसर बोर्ड ने इसे पास नहीं किया।

बैन के बावजूद ‘धुरंधर 2’ का क्रेज यह साबित करता है कि कंटेंट की लोकप्रियता सीमाओं में नहीं बंधती। फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है और यही वजह है कि यह हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply