
Music in War Zone : जंग की मार झेल रहा बेरूत इस समय खंडहरों में बदल चुका है। हालिया हमलों के बाद सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है, इमारतें ढह चुकी हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।
शहर के कई हिस्सों में सन्नाटा और तबाही के निशान साफ दिखाई देते हैं। इसी भयावह माहौल के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है और उम्मीद की एक किरण भी दिखाई है।
View this post on Instagram
इमारतों के मलबे के बीच सेलो बजाता आर्टिस्ट
वायरल वीडियो में महदी साहेली नाम के लेबनानी सेलो वादक टूटे हुए भवनों के मलबे पर बैठे नजर आते हैं। चारों ओर कंक्रीट के टुकड़े, मुड़ी हुई लोहे की सरियां और जंग के निशान मौजूद हैं, लेकिन इस खामोशी के बीच उनका सेलो गूंजता है।
वह खंडहरों के बीच बैठकर ऐसी धुन बजाते हैं, जो दर्द और उम्मीद दोनों को एक साथ व्यक्त करती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा गया है कि जंग और तबाही के बीच संगीत उम्मीद की आवाज बन जाता है और दर्द को सुरों में बदल देता है।
जंग के बीच भी अभिव्यक्ति रास्ते ढूंढ ही लेती है
इस वीडियो ने पर लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। कई यूजर्स ने इसे बेहद दिल छू लेने वाला बताया, तो कुछ ने कहा कि यह दृश्य उन्हें अंदर तक तोड़ देता है। कुछ लोगों ने इसे “सबसे सच्चा संगीत” बताया, जो हालात को बयां करता है।
जंग में जहां एक तरफ जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ दिखाता है कि इंसान मुश्किल हालात में भी उम्मीद और अभिव्यक्ति के रास्ते ढूंढ ही लेता है। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि दर्द के बीच उम्मीद की एक मजबूत आवाज है।



