
Akshay Kumar And Rajpal Yadav Entry Naagin Show: टीवी और बॉलीवुड के फैंस के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आई है। जल्द ही अक्षय कुमार और राजपाल यादव मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन के सेट पर नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इसके पीछे क्या खास वजह है।
दरअसल, अक्षय कुमार और राजपाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में खबर है कि दोनों सितारे ‘नागिन’ के सेट पर जाकर इस फिल्म को प्रमोट करेंगे। माना जा रहा है कि इस खास एपिसोड में फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या फिर ट्रेलर लॉन्च से जुड़ा सरप्राइज भी देखने को मिल सकता है।
‘नागिन’ में पहुंचेगी ‘भूत बंगला’ की टीम
सूत्रों के मुताबिक, ‘’ की टीम प्रमोशन को लेकर काफी अलग और बड़े स्तर पर प्लानिंग कर रही है। टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक ‘नागिन’ का प्लेटफॉर्म इस प्रमोशन के लिए परफेक्ट माना जा रहा है, जहां दर्शकों की भारी संख्या मौजूद रहती है। ऐसे में फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ने की उम्मीद है।
अगर ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर अपने पुराने हिट कॉमिक अंदाज के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।
फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें एक बार फिर ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों की सुपरहिट टीम साथ नजर आएगी। परेश रावल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उनका कॉमिक अंदाज एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इसके अलावा फिल्म में तब्बू और भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
‘नागिन’ के सेट पर अक्षय और राजपाल की मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रमोशन के दौरान फिल्म के ट्रेलर से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा होता है या फिर मेकर्स दर्शकों के लिए कोई और सरप्राइज प्लान कर रहे हैं।



