
हरदोई, अमृत विचार। हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने रविवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए। गैर जनपद स्थानांतरण के चलते खाली हुए थानों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वहीं कई चौकी प्रभारियों को भी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- विजय कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष पाली बनाया गया।
- प्रशांत सिंह को थाना प्रभारी बघौली नियुक्त किया गया।
- श्याम नारायण सिंह को थानाध्यक्ष पिहानी बनाया गया।
- कौशल कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- शिवाकांत पांडे को प्रभारी निरीक्षक अतरौली बनाया गया।
- मनोज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मल्लावां भेजा गया।
- विद्यासागर पाल को एसपी का वाचक बनाया गया।
- राजकुमार सरोज को थानाध्यक्ष माधौगंज नियुक्त किया गया।
- विजय कुमार को रेलवेगंज चौकी प्रभारी बनाया गया।
- वीर बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मझिला की जिम्मेदारी दी गई।
- रितेश चौहान को थाना हरियावां का प्रभारी बनाया गया।
- सत्येंद्र कुमार को मझिला से पुलिस लाइन भेजा गया।