Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

Eid Mubarak Wishes for Wife: अपनी बेगम जान को खास अंदाज में दें ईद की मुबारकबाद, यहां से भेजें प्यार भरे विशेज

Eid Mubarak Wishes for Wife
Image Source : FREEPIK

ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह रमजान महीने के अंत की खुशी में मनाया जाता है। आज रात चांद के दीदार के बाद लोग कल ईद का त्योहार सेलिब्रेट करेंगे। ईद का दिन अल्लाह को शुक्रिया अदा करने का है कि उन्होंने रोजे रखने और खुद पर नियंत्रण रखने की शक्ति प्रदान की। इस खास मौके पर लोग अपने पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं। ईद का त्योहार रिश्ते में आई कड़वाहट को खत्म करने का भी मौका होता है। लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और खुशियां शेयर करते हैं। ऐसे में ईद का त्योहार पति-पत्नी के लिए भी बेहद खास होता है। ऐसे में इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए आप अपनी बेगम को ईद के मुबारकबाद संदेश भेज सकते हैं। यहां से शेयर करें ईद के बेस्ट विशेज। 

Eid Mubarak Wishes, Messages, Quotes for Wife in Hindi

1.जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।
हैप्पी ईद-उल-फितर 2026 माय लव

2. हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
हमारे दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।

3. रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन
ईद मुबारक!

4. ईद की ये रात लाई है खुशहाली साथ,
अपनों से मिलना होगा,स्वादिष्ट पकवानों का सेवन होगा,
मिलकर करेंगे दुआएं जब खुश हो जाएंगे सब,
एक दूसरे को फिर गले लगाएंगे मिलकर ईद मनाएंगे।

5. लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से आपको कहते हैं
हैप्पी ईद 2026!

7. आपके साथ बिताए हर पल के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं।
इस ईद पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और प्यार भेज रहा हूं।
ईद मुबारक मेरी जान!”

8. इस ईद पर हम साथ में हर खुशी और हर पल को संजोएँ।
आपकी मुस्कान ही मेरी जिंदगी है।
ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं!

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply