Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स बना पहेली, परिवार से क्यों नहीं मिला हमजा? क्या जल्द आएगा पार्ट 3?

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Climax Explained Hamza Ending Meaning Sequel Hint

Dhurandhar 3 Sequel Possibility: 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ-साथ अपनी कहानी और खासतौर पर क्लाइमेक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अगर आपने अब तक फिल्म नहीं देखी है, तो यह आपके लिए स्पॉइलर हो सकता है। फिल्म का अंत एक शांत लेकिन बेहद भावुक मोड़ पर खत्म होता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।

धुरंधर 2 के क्या हुआ क्लाइमेक्स में?

फिल्म के अंत में का किरदार हमजा अली मजारी पाकिस्तान में अपना खतरनाक मिशन पूरा करने के बाद भारत लौट आता है। यहां वह अपनी असली पहचान जसकीरत सिंह रंगी के रूप में वापस आता है। इसके बाद वह अपने परिवार से मिलने के लिए पठानकोट पहुंचता है।

क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि जसकीरत दूर से अपनी मां और बहन को देखता है। वह उनके पास जाने की कोशिश करता है, लेकिन अचानक रुक जाता है और बिना मिले ही वहां से लौट जाता है। यह सीन दर्शकों के दिल को छू जाता है और कई सवाल भी छोड़ जाता है।

हमला क्यों नहीं मिला अपने परिवार से?

इस सीन के पीछे गहरी भावनात्मक परत छिपी हुई है। हमजा, जो लंबे समय तक एक खुफिया मिशन का हिस्सा रहा, अब खुद को अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करता। उसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और वह अब पहले जैसा नहीं रहा।

साथ ही, वह यह भी देखता है कि उसका परिवार उसके बिना भी सामान्य जिंदगी जी रहा है। शायद इसी वजह से वह उनके जीवन में फिर से दखल नहीं देना चाहता और चुपचाप वहां से चला जाता है। यह फैसला उसके त्याग और देशभक्ति को दर्शाता है।

क्या आएगा ‘धुरंधर 3’?

फिल्म के निर्देशक ने इस क्लाइमेक्स को ओपन एंडिंग के साथ छोड़ा है। यानी जसकीरत आगे क्या करता है, यह दर्शकों की कल्पना पर छोड़ दिया गया है। हालांकि, कुछ फैंस का मानना है कि यह किसी तीसरे पार्ट की ओर इशारा हो सकता है।

फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से कहानी को अधूरा छोड़ा गया है, उससे सीक्वल की संभावनाएं जरूर नजर आती हैं। हालांकि, धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि इसका क्लाइमेक्स भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply