Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

बिजनेस हो तो ऐसा! मामूली दुख के 250 और साथ रोने के 1000, मुंबई बीच पर युवक ने खोला ‘दुख सुनने का ऑफिस’- VIDEO

Prithviraj Bohra Viral Video Selling Empathy Rates For Listening Sorrows

Prithviraj Bohra Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लोगों का दुख सुनने के बदले पैसे लेता नजर आ रहा है। यह शख्स खुद को पृथ्वीराज बोहरा बताता है और मुंबई में समुद्र किनारे हाथ में एक बैनर लेकर खड़ा दिखाई देता है।

इस बैनर पर लिखा है- ‘अगर किसी को अपना दुख सुनाना है, तो सुन सकता हूं।’ साथ ही इस युवक ने अपनी उपलब्धता का समय भी तय किया है- सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक। अपने बैनर पर संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया डिटेल्स भी दिए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उसके ‘रेट कार्ड’ की हो रही है।

रेट कार्ड ने खींचा ध्यान

पृथ्वीराज बोहरा के मुताबिक, ‘मामूली दुख’ सुनने के लिए 250 रुपये, ‘बड़ा दुख’ सुनने के लिए 500 रुपये और ‘साथ बैठकर रोने’ के लिए 1000 रुपये चार्ज किए जाते हैं। में जब उनसे पूछा गया कि क्या वाकई लोग उनके पास आते हैं, तो उन्होंने दावा किया कि कई लोग उनसे अपनी समस्याएं साझा करने आते हैं।

खुद को बताते हैं ‘लास्ट ऑप्शन’

वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक यह भी कहता है कि वह लोगों को उनकी परेशानियों से बाहर निकालने में मदद करता है। वह मनोविज्ञान और दर्शन को अपनी समझ का आधार बताता है और खुद को उन लोगों के लिए ‘लास्ट ऑप्शन’ बताता है, जो अपनी जिंदगी में पूरी तरह निराश हो चुके होते हैं।

एक्टिंग या सोशल एक्सपेरिमेंट?

हालांकि, प्रोफाइल देखने पर सामने आया कि पृथ्वीराज बोहरा एक एक्टर और स्टेज आर्टिस्ट भी हैं। ऐसे में यह पूरा मामला एक सोशल एक्सपेरिमेंट या मनोरंजन का हिस्सा भी हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि उनके खुद के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर ज्यादा रिएक्शन तो नहीं आया, लेकिन राह चलते किसी शख्स द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हो गया।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोग इस ‘बिजनेस आइडिया’ को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे क्रिएटिव बताया, तो कुछ ने इसे ‘समुद्र किनारे का सबसे अनोखा स्टार्टअप’ करार दिया।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply