1.36 करोड़ का झटका! ऑनलाइन गेम के नाम पर ठाणे के युवक के साथ बड़ी साइबर ठगी..

1.36 करोड़ का झटका! ऑनलाइन गेम के नाम पर ठाणे के युवक के साथ बड़ी साइबर ठगी..
1.36 करोड़ का झटका! ऑनलाइन गेम के नाम पर ठाणे के युवक के साथ बड़ी साइबर ठगी..

    Image Ai

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइन गेमिंग और निवेश गिरोह की ओर से आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर 26 वर्षीय एक युवक से कथित तौर पर 1.36 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाने ने तीन वेबसाइट और विभिन्न बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि यह धोखाधड़ी अक्टूबर 2024 से इस साल 30 जून के बीच की गई। अधिकारी के मुताबिक अज्ञात आरोपियों ने डिजिटल मीडिया मंच के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया और उसे आकर्षक मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उकसाया। 

    उन्होंने बताया कि पीड़ित से कई वेबसाइट पर पंजीकरण करने और शुरुआती भुगतान करने के लिए कहा गया जिसके बाद पिछले दो वर्षों के दौरान उसने जालसाजों की ओर से बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.36 करोड़ रुपये अंतरित किए। अधिकारी के अनुसार जब शिकायतकर्ता ने निवेश की रकम और उस पर मिले मुनाफे को निकालना चाहा तो वेबसाइट संचालकों ने अस्पष्ट जवाब देना शुरू कर दिया और बाद में उससे संपर्क करना बंद कर दिया।

      अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बताए वित्तीय लेनदेन और वेबसाइट की डिजिटल गतिविधयों की जांच जारी है। 

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *