Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

2 देशों-8 लोकेशन में तैयार हुई ‘धुरंधर’, असल पाकिस्तान समझ बैठे लोग, आदित्य धर ने रचा ऐसा खेल कि सब रह गए दंग

Aditya Dhar Movie Dhurandhar 2 Shooting Locations India Thailand Karachi Set Reveal

Lyari Set In Dhurandhar: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अपने दमदार कंटेंट और रियलिस्टिक विजुअल्स की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में पाकिस्तान के कराची स्थित कुख्यात इलाके ल्यारी को जिस तरह दिखाया गया है, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। कई लोगों को लगा कि इसकी शूटिंग सीधे पाकिस्तान में की गई है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

बैंकॉक में बना ‘ल्यारी’ का विशाल सेट

दरअसल, फिल्म का एक भी सीन पाकिस्तान में शूट नहीं हुआ है। मेकर्स ने थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में करीब 6 एकड़ जमीन पर ल्यारी का भव्य सेट तैयार किया था। इस सेट को बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया, ताकि असली लोकेशन जैसा फील आए।

टीम ने पुराने अखबारों की कटिंग, फोटो और रिसर्च के आधार पर गलियां, बाजार और मकानों को हूबहू तैयार किया। इंडियन और थाई आर्टिस्ट्स ने मिलकर इस सेट को इतना रियल बना दिया कि दर्शक भी धोखा खा गए।

भारत के कई शहरों में हुई ‘धुरंधर’ की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग सिर्फ थाइलैंड ही नहीं, बल्कि भारत के कई हिस्सों में भी की गई है। मुंबई के स्टूडियोज में स्पाइ सीक्वेंस और एक्शन सीन फिल्माए गए। डोंबिवली में पुल पर शूट किया गया एक अहम सीन भी काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा साउथ मुंबई में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के सीन शूट हुए, जबकि कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन भी यहीं फिल्माए गए।

पंजाब में शूट हुआ क्लाइमैक्स

फिल्म का क्लाइमैक्स लुधियाना में शूट किया गया, जहां रातोंरात लोकेशन को पाकिस्तान जैसा लुक दिया गया। छतों पर झंडे लगाए गए और बड़े पैमाने पर चेज सीक्वेंस शूट किया गया, जिसमें रणवीर सिंह नजर आए। अमृतसर और चंडीगढ़ के सेक्टर 17 अंडरपास में भी कुछ अहम सीन फिल्माए गए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

लद्दाख और कसौली में भी हुई शूटिंग

फिल्म के कई अहम सीन की खूबसूरत वादियों में शूट किए गए हैं। वहीं, कसौली के ‘द लॉरेंस स्कूल’ में भी कुछ हिस्सों की शूटिंग हुई।

रियल लोकेशन बना चर्चा का विषय

‘’ की सबसे बड़ी खासियत इसका रियलिस्टिक प्रेजेंटेशन है। यही वजह है कि फिल्म पाकिस्तान तक पहुंचने के बाद भी वहां के लोग इसे देखकर यही कह रहे हैं कि यह उनके ही देश का हिस्सा लगता है, हालांकि कहानी को लेकर उनकी अलग राय है। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ ने यह साबित कर दिया है कि बेहतरीन रिसर्च और शानदार सेट डिजाइन के जरिए किसी भी लोकेशन को पर्दे पर जीवंत बनाया जा सकता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply