Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

सौंफ और धनिया का पानी किन समस्याओं में है असरदार? जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

सौंफ और धनिया का पानी
Image Source : UNSPLASH

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए घरेलू नुस्खों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं और ऐसे में सौंफ और धनिया का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। सौंफ और धनिया में मौजूद पोषक तत्व कई छोटी-बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लेकिन सही फायदे पाने के लिए यह जानना भी जरूरी है कि इसे कब और कैसे पिया जाए। चलिए जानते हैं सौंफ और धनिया के पानी के फायदे और इसका सही सेवन करने का तरीका।

सौंफ और धनिया के पानी के फायदे

  • बेहतर पाचन: सौंफ और धनिया का पानी  पाचन के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह पानी पेट की जलन, सूजन, भारीपन और कब्ज से राहत दिलाता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

  • डिटॉक्स और वजन कम: सौंफ और धनिया का पानी एक डिटॉक्स वॉटर है जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। यह पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। यह मिश्रण पाचन में सुधार करता है, ब्लोटिंग कम करता है और शरीर से पानी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

  • शरीर के तापमान को संतुलित: सौंफ और धनिया दोनों तासीर में ठंडे होते हैं, जो गर्मियों में शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर पेट को साफ और ठंडा रखता है।

  • कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल: सौंफ और धनिया का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह मिश्रण नसों में जमे वसा को कम करने में सहायक है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • इम्यूनिटी बूस्टर: सौंफ और धनिया का पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाते हैं।

क्या है सेवन का सही तरीका?

सौंफ और धनिया का पानी बनाने के लिए रात में एक गिलास पानी में 1-1 छोटी चम्मच साबुत धनिया और सौंफ को रात भर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबालें। फिर छानकर खाली पेट पिएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply