Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

गोरखपुर का धोखेबाज फर्जी IAS दूल्हा, 15 लाख लिया दहेज, शादी के बाद दुल्हन को गोवा में बेचने की प्लानिंग की

फर्जी आईएएस दूल्हा
Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटावा के रहने वाले प्रीतम कुमार निषाद नामक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताया और उसके बाद एक लड़की के परिवार ने व्हाट्सएप के निषाद विवाह ग्रुप से उसका बायोडाटा देखा था, जिसमें वह IAS अधिकारी के रूप में दिखाया गया था। लड़की के परिवार को आईएएस दूल्हा मिल रहा था तो आनन फानन में लड़की की शादी तय कर दी गई। सगाई से तीन दिन पहले दूल्हा पक्ष ने “शादी खर्च” के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 10 लाख सगाई में और बाकी 5 लाख तिल और  शादी के दिन दिए गए। कुल मिलाकर परिवार ने शादी पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें 15 लाख कैश दहेज शामिल था।

फर्जी दूल्हे की खुल गई पोल

शादी 11 मार्च 2026 को नंदा नगर इलाके के एक मैरिज हॉल में धूमधाम से संपन्न हुई। शादी की रस्म अदा की गई , दोनों पक्ष के लोग खुश थे। लेकिन जब दुल्हन की विदाई हो गई उसके बाद सच्चाई सामने आई कि दूल्हा कोई IAS नहीं था। रोती रोती नई नवेली दुल्गन ने अपने परिवार को बताया कि उसका पति धोखेबाज और फर्जी है। पैसों के लालच में उसने शादी की थी और अब वह उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। परिवार को यह खबर सुनते ही सांप सूंघ गया, उन्होंने तुरंत गोरखपुर कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप में दुल्हन के साथ छेड़छाड़ की भी बात कही गई है।

थाने पहुंची दुल्हन और उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ऐसा कोई गैंग तो नहीं, जो पैसों के लिए लोगों को फंसाता हो।

(गोरखपुर से राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply