
Deepika Padukone Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों और सितारों से भरपूर सराहना मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। इस बार चर्चा के केंद्र में हैं दीपिका पादुकोण, जिन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण न तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं और न ही उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह की इस बड़ी फिल्म को लेकर कोई पोस्ट शेयर किया। यही बात फैंस को खटक रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब फिल्म इतनी बड़ी हिट हो चुकी है, तो दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई।
कॉन्सर्ट में दिखीं, बढ़ा विवाद
मामला तब और बढ़ गया जब स्क्रीनिंग मिस करने के बाद दीपिका पादुकोण को अपने ससुराल वालों के साथ एक कॉन्सर्ट में देखा गया। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तरफ वह कॉन्सर्ट में शामिल हो रही हैं, लेकिन अपने पति की फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रहीं।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
हालांकि, जहां एक तरफ कुछ लोग दीपिका की आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनके सपोर्ट में भी बड़ी संख्या में फैंस सामने आए हैं। समर्थकों का कहना है कि किसी भी रिश्ते को सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं आंका जाना चाहिए। उनका मानना है कि हर व्यक्ति की अपनी निजी जिंदगी और प्राथमिकताएं होती हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।
Actress
No shoutout for
No mention of
Not even a word for her own husband .
No post for .Why have a partner who can’t cheer for you, can’t feel proud of your wins?
No wonder she once said, “I was looking elsewhere…
— Rupsy Saini (@ZiviiBloom)
पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल
यह पहली बार नहीं है जब की सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर उनकी चुप्पी या सीमित प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी इन बातों पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी है। विवादों के बावजूद की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है और दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।



