
Ustaad Bhagat Singh day 3 Box Office Collection: तेलुगू सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भले ही फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हों, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा ने शुरुआती तीन दिनों में ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही कुल कलेक्शन करीब 52.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तीसरे दिन फिल्म को कुल 36 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिली। सुबह के शो में 21 प्रतिशत, दोपहर में करीब 40 प्रतिशत, शाम में 43 प्रतिशत और रात के शो में 41 प्रतिशत तक दर्शक पहुंचे, जो फिल्म की स्थिर पकड़ को दर्शाता है।
पहले दो दिनों में दिखाया दम
फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी, जो पवन कल्याण की स्टार पावर को दिखाती है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन तीसरे दिन भी स्थिर प्रदर्शन ने फिल्म को मजबूत स्थिति में बनाए रखा है। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर 2 जहां हिंदी बेल्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं तेलुगू मार्केट में उस्ताद भगत सिंह उससे आगे निकलती नजर आ रही है।
स्टारकास्ट और फिल्म की खासियत
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन तेलुगू वर्जन में करीब 5 करोड़ की कमाई की, जबकि पवन कल्याण की फिल्म उससे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ नवाब शाह, राशी खन्ना, श्रीलीला और आर. प्रतिभन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 34 मिनट है और इसमें एक्शन और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलता है।
पवन कल्याण का स्टारडम फिर साबित
तेलुगू इंडस्ट्री में पवन कल्याण का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। उनकी पिछली फिल्म दे कॉल हिम ओजी भी पर बड़ी हिट रही थी। ऐसे में ‘उस्ताद भगत सिंह’ का प्रदर्शन यह साबित करता है कि पवन कल्याण का स्टारडम आज भी बरकरार है। कुल मिलाकर, भले ही रिव्यूज में औसत रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत है और आने वाले दिनों में यह फिल्म और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।



