Kanpur News: जूही के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक के काले धुएं से इलाके में मची अफरातफरी 

Kanpur News: जूही के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक के काले धुएं से इलाके में मची अफरातफरी 
Kanpur News: जूही के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक के काले धुएं से इलाके में मची अफरातफरी 

कानपुर। सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जूही थाना क्षेत्र में एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गोदाम के पास कई झुग्गी झोपड़िया जलकर खाक हो गई।

शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, जूही की राखी मंडी स्थित एक कबाड़ गोदाम में यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। गोदाम के भीतर भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान भंडारित था। प्लास्टिक में आग पकड़ने के कारण पूरे इलाके में गहरे काले धुएं का गुबार फैल गया। इस जहरीले और घने धुएं की वजह से स्थानीय निवासियों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दमकल की गाड़ियां मौके पर, काबू पाने का प्रयास जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पाते ही किदवई नगर और मीरपुर से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों द्वारा बेहद मुस्तैदी के साथ आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *