Raebareli News: कुल्हाड़ी से युवक अपर जानलेवा हमला, AIIMS में इलाज जारी; पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों पर कसा शिकंजा

Raebareli News: कुल्हाड़ी से युवक अपर जानलेवा हमला, AIIMS में इलाज जारी; पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों पर कसा शिकंजा
Raebareli News: कुल्हाड़ी से युवक अपर जानलेवा हमला, AIIMS में इलाज जारी; पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों पर कसा शिकंजा

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने शनिवार शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग एक परिवार के घर में घुस आए और देखते ही देखते पूरा आंगन चीखपुकार से गूंज उठा। हमलावरों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर चोट लगते ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए दौड़े दो युवकों को भी नहीं बख्शा गया और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया।

पीड़ित मनीलाल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के आकाश, सुरेश, दिनेश, बिचाली, मनोज, हरीलाल तथा कुछ अन्य लोग पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई मुन्नालाल के घर में घुस आए थे। आरोप है कि पहले गालीगलौज की गई, फिर जान से मारने की नीयत से मुन्नालाल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।घर में मची चीखपुकार सुनकर अंशू और अंकित बीचबचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों को भी गंभीर चोटें आईं। 

आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्नालाल की हालत नाजुक देखते हुए पहले जिला अस्पताल रायबरेली और बाद में इलाज के लिए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया।

जबकि अन्य घायलो का उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि  पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।घायल के भाई मनीलाल की तहरीर पर 6 नामजद समेत कुछ अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है ,कहा कि  साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *