
Disha Patani And Malavika Mohanan Ramp Walk: हाल ही में आयोजित एक फैशन वीक में बॉलीवुड और साउथ की चर्चित अभिनेत्रियों ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। दिशा पाटनी और मालविका मोहनन ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करते हुए ग्लैमर का तड़का लगाया। दोनों के लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
दिशा पाटनी ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर एंट्री की। दिशा पाटनी ने ब्लैक कलर का बेहद स्टाइलिश गाउन पहना था, जो उनके लुक को और भी बोल्ड और एलिगेंट बना रहा था। इस आउटफिट के साथ दिशा पाटनी ने हीरे और पन्नों वाली ज्वेलरी कैरी की, जो उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रही थी।
दिशा पाटनी का लुक
हेयरस्टाइल की बात करें तो दिशा पाटनी ने स्लीक बन (जूड़ा) बनाया हुआ था, जिसमें कुछ लटें खुली रखी गई थीं। दिशा पाटनी का यह लुक मॉडर्न और क्लासी दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नजर आया। बताया जा रहा है कि यह कलेक्शन प्रकृति से प्रेरित था, जिसमें आधुनिक डिजाइन के साथ नेचुरल एलिमेंट्स को शामिल किया गया था।
View this post on Instagram
मालविका मोहनन का एलिगेंट अंदाज
वहीं साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने डिजाइनर अनुराग गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया। उन्होंने सफेद रंग का बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था, जिसमें एक यूनिक डिजाइन वाला कॉलर और छोटी जैकेट शामिल थी। मालविका ने इस लुक को मैचिंग स्कर्ट के साथ पूरा किया, जो उन पर काफी जच रहा था। उनका स्टाइल सिंपल होते हुए भी बेहद आकर्षक लगा। रैंप पर उनका कॉन्फिडेंस और ग्रेस दर्शकों को खूब पसंद आया।
View this post on Instagram
फैशन लवर्स के लिए बना खास इवेंट
इस फैशन शो में दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने इवेंट की शोभा बढ़ा दी। जहां ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से लोगों को इंप्रेस किया, वहीं मालविका ने अपने सॉफ्ट और एलिगेंट लुक से सबका दिल जीत लिया। काम की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह ‘आवारापन 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। फैंस उनके इन प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



