Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

क्या अल्लू अर्जुन संग होगा अनुष्का शर्मा का ग्रैंड कमबैक? 8 साल बाद वापसी की खबरों ने मचाया हंगामा

Allu Arjun Aa22xa6 Anushka Sharma Entry Atlee Deepika Padukone Film

Anushka Sharma Entry Allu Arjun Movie: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर चर्चा में हैं। यह एक बिग बजट साइंस-फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ बना चुके हैं।

फिल्म को लेकर पहले ही कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। खबर है कि इसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में एक और बड़ी बॉलीवुड स्टार की एंट्री हो सकती है, और वह नाम है अनुष्का शर्मा।

क्या सच में जुड़ेंगी अनुष्का शर्मा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘AA22xA6’ में शामिल होने को लेकर मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं। अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह अनुष्का की पहली तेलुगू फिल्म होगी, जो उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं अनुष्का

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म Zero में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे। इसके बाद से वह किसी बड़े एक्टिंग प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। उनकी फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर भी लंबे समय से चर्चा है, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर देरी और रुकने की खबरें भी सामने आती रही हैं।

‘AA22xA6’ में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

फिल्म ‘AA22xA6’ को मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इसमें , जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे नाम भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका इस फिल्म में निगेटिव रोल निभा सकती हैं।खास बात यह भी है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एक से ज्यादा किरदारों में नजर आ सकते हैं, जिससे फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो जाता है।

आगे क्या है प्लान?

फिल्म का म्यूजिक साई अभ्यंकर तैयार करेंगे। वहीं, इस प्रोजेक्ट के बाद अल्लू अर्जुन डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ ‘AA23’ पर काम करेंगे, जिसमें संगीत अनिरुद्ध रविचंदर देंगे। फिलहाल, ‘AA22xA6’ को लेकर हर नई अपडेट फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है। अगर अनुष्का शर्मा की एंट्री कन्फर्म होती है, तो यह फिल्म और भी ज्यादा बड़ी और दिलचस्प बन सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply