Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन नहीं होगी ड्राई, बस पैक लगाने से पहले कर लें ये काम

मुल्तानी मिट्टी
Image Source : UNSPLASH/FREEPIK

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल  हटाकर उसे साफ और फ्रेश बनाती है। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद उनकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई और खिंचीखिंची सी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह त्वचा का नैचुरल ऑयल भी सोख लेती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इन कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बिना स्किन को ड्राई किए कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से पहले क्या करें?

  • स्किन को मॉइश्चराइज करें: मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से पहले पहले अपने चेहरे पर हल्का सा मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है और मुल्तानी मिट्टी त्वचा की जरूरी नमी नहीं छीन पाती।

  • सही चीज़ों के साथ मिलाएं: सिर्फ पानी मिलाकर मुल्तानी मिट्टी लगाने से ड्राईनेस बढ़ सकती है। इसलिए जब भी आप मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बना रहे हैं तब इसे दही, शहद, गुलाब जल और दूध जैसे हाइड्रेटिंग चीजों के साथ मिलाएं। ये चीज़ें स्किन को नमी देती हैं और पैक को बैलेंस करती हैं।

  • पैक को पूरी तरह सूखने न दें: लोग अक्सर मुल्तानी मिटटी लगाने के बाद उसे तभी निकलते हैं जब वह पूरी तरह सुख जाती है।लेकिन क्या आप जानते हैं यह गलत तरीका है।दरअसल, जब पैक पूरी तरह सूख जाता है, तो यह स्किन की नमी भी खींच लेता है। इसलिए पैक को 70–80% सूखने पर ही धो लें।चेहरे पर हल्का गीला रहते हुए ही वॉश करें। 

  • बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं: फेस पैक हटाने के बाद तुरंत स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी है। हल्का मॉइश्चराइजर या फेस सीरम लगाएं, इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply