Farrukhabad News: अमृतपुर SDM का ट्रांसफर, फर्रुखाबाद में दो नए तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

Farrukhabad News: अमृतपुर SDM का ट्रांसफर, फर्रुखाबाद में दो नए तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी
Farrukhabad News: अमृतपुर SDM का ट्रांसफर, फर्रुखाबाद में दो नए तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर में तैनात उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवीन्द्र सिंह को इसी पद पर अब जनपद एटा भेजा गया है। 

जिले में दो नए उप जिलाधिकारियों की हुई तैनाती

अमृतपुर एसडीएम के तबादले के साथ ही शासन ने फर्रुखाबाद जनपद में दो नए उप जिलाधिकारियों की तैनाती की है। इसके तहत जनपद झांसी में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत श्वेता साहू को अब फर्रुखाबाद भेजा गया है। लखनऊ के उप जिलाधिकारी सचिन कुमार वर्मा की भी फर्रुखाबाद जिले में उप जिलाधिकारी पद पर नई तैनाती की गई है।

शीघ्र चार्ज लेने की संभावना

शासन की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद, दोनों नए उप जिलाधिकारियों के शीघ्र ही फर्रुखाबाद जनपद पहुंचकर अपना नया कार्यभार ग्रहण करने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *