Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

फैजू-कृष्णा को हराकर शिव ठाकरे ने मारी बाजी, बने ‘द 50’ के पहले विनर, फैन की झोली में गए 50 लाख रुपये

Shiv Thakare Wins The 50 Season 1 Winner Prize Money Lucky Fan

The 50 Winner Shiv Thakare: फेमस रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला सीजन आखिरकार अपने धमाकेदार अंजाम तक पहुंच गया है। महीनों तक चले टफ कॉम्पटीशन के बाद शिव ठाकरे ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ग्रैंड फिनाले में शिव ने कई मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

इन सेलेब्स को पछाड़ शिव ठाकरे बने द 50 के विनर

दरअसल, फिनाले में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। टॉप कंटेस्टेंट्स में फैजल शेख (फैजू), कृष्णा श्रॉफ, काका और रजत दलाल जैसे धुरंधर शामिल थे। चार अलग-अलग स्टेज के टास्क के बाद शिव ठाकरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा और फैजू को पछाड़ दिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

हालांकि, इस जीत में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी देखने को मिला। शो के फॉर्मेट के अनुसार, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी विजेता को नहीं बल्कि उसके एक लकी फैन को दी जाती है। यानी ट्रॉफी शिव के पास गई, लेकिन कैश प्राइज उनके एक फॉलोअर के हिस्से में आया।

लेकिन फैन के खाते में गई 50 लाख की प्राइज मनी

यह लकी फैन सीताराम प्रह्लाद अघाव निकले, जो शिव के रजिस्टर्ड नंबर 1 फैन थे। जैसे ही शिव को विजेता घोषित किया गया, उनके फैन की भी किस्मत चमक गई और वह 50 लाख रुपये के मालिक बन गए। इस अनोखे फॉर्मेट ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया।

शिव ठाकरे के लिए यह जीत खास मायने रखती है। इससे पहले वह बिग बॉस 16 में नजर आए थे, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहे थे। उस समय वह ट्रॉफी जीतने से चूक गए थे, लेकिन ‘’ में उन्होंने अपनी मेहनत का पूरा फल हासिल किया।

अभिनेता ने जीत पर कही ये बात

सिर्फ इतना ही नहीं, अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए ने कहा कि वह हमेशा दिल से खेलते हैं और खुद के प्रति सच्चे रहते हैं। उनका मानना है कि ईमानदारी और मेहनत से भी जीत हासिल की जा सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘द 50’ के पहले विनर के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

फिलहाल, शिव ठाकरे की यह जीत उनके फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है, क्योंकि इस बार जीत का असली फायदा भी फैंस तक पहुंचा है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply