Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 4 दिन में 600 करोड़ पार, बाहुबली-RRR के रिकॉर्ड चकनाचूर

Dhurandhar 2 Box Office Collection 4 Days Worldwide Record Breaks Baahubali Rrr

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में कमाई के ऐसे आंकड़े छू लिए हैं, जिसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड हिला दिए हैं। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का अबतक का कलेक्शन।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

पेड प्रिव्यू से ही फिल्म ने शानदार शुरुआत की थी और पहले वीकेंड तक आते-आते यह कमाई के मामले में रॉकेट बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 4 दिनों के अंदर करीब 691.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ा माना जाता है।

भारत में भी फिल्म का जलवा कम नहीं है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘’ ने सिर्फ चार दिनों में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 115 करोड़ की कमाई ने इसे और मजबूत बना दिया।

कई फिल्मों को पछाड़ रच दिया इतिहास

दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसमें बाहुबली 2: द कंक्लूजन, आरआरआर और जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड अभी भी पुष्पा 2: द रूल के नाम है, जिसने पहले वीकेंड में करीब 762 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो यह जल्द ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकती है।

आपको बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की यह सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि कंटेंट और स्केल का सही मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाता है। अब सभी की नजर इस पर है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply