Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

सावधान! क्या आपकी चाय का दूध भी बार-बार फट रहा है? जानें इसे रोकने का आसान तरीका

Science Behind Milk Curdling In Tea And How To Stop It

Milk Curdling In Tea: सुबह की पहली चाय हो या शाम की थकान मिटाने वाली चुस्की अगर कप में दूध डालते ही वह पनीर की तरह फट जाए तो सारा मूड खराब हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा हमेशा दूध खराब होने की वजह से नहीं होता। ऐसा अक्सर गर्मियों के मौसम में होता है। इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक कारण छिपा है।

दुनियाभर में चाय पीने के अपने-अपने तरीके हैं। कोई काली चाय पसंद करता है तो कोई दूध वाली। एक आंकड़े के अनुसार लगभग 42% लोग टी-बैग्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन दूध वाली चाय बनाने वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती तब आती है जब गर्म चाय में दूध डालते ही वह फट जाता है। विज्ञान की भाषा में इसे कर्डलिंग कहते हैं।

क्या है फटने का विज्ञान

दूध मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा होता है तरल (पानी) और ठोस (प्रोटीन और फैट)। सामान्य स्थिति में दूध के ये ठोस कण इतने छोटे और समान रूप से फैले होते हैं कि वे दिखाई नहीं देते। लेकिन जब दूध की स्थिति में अचानक बदलाव आता है तो ये प्रोटीन के कण आपस में चिपकने लगते हैं और गुठलियां बना लेते हैं।

चाय में दूध फटने के कारण

तापमान का बड़ा अंतर: बहुत उबलती हुई चाय में एकदम ठंडा दूध डालने से थर्मल शॉक लगता है जिससे प्रोटीन के कण टूट जाते हैं।

चाय की एसिडिटी: कुछ चाय प्राकृतिक रूप से अधिक एसिडिक होती हैं। इसके अलावा यदि आप चाय में नींबू जैसा कुछ मिलाते हैं तो तय है।

पुराना दूध: भले ही दूध पूरी तरह खराब न हुआ हो लेकिन पुराना होने पर उसमें बैक्टीरिया लैक्टिक एसिड बनाने लगते हैं जो गर्म चाय के संपर्क में आते ही उसे फाड़ देता है।

दूध फटने से रोकने के उपाय

तापमान को नियंत्रित करें: चाय को कप से निकालने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दें उसके बाद ही दूध मिलाएं। या फिर दूध को हल्का गुनगुना करके चाय में डालें ताकि तापमान का अंतर कम हो।

धीरे-धीरे मिलाएं: दूध को एक साथ डालने के बजाय चम्मच से चलाते हुए धीरे-धीरे डालें। इससे दूध चाय के तापमान के साथ तालमेल बिठा पाता है।

सही चाय का चुनाव: यदि आप दूध वाली चाय पसंद करते हैं तो ब्लैक टी या का चुनाव करें। फ्रूट-बेस्ड या गुड़हल वाली चाय ज्यादा एसिडिक होती हैं जिनमें दूध जल्दी फटता है।

नींबू से बचें: कभी भी दूध और नींबू का मिश्रण एक ही कप में न करें।

यदि आप बहुत गर्म या फ्रूटी चाय के शौकीन हैं तो आप सोया मिल्क, बादाम दूध या डेयरी-फ्री क्रीमर का उपयोग कर सकते हैं। इनमें अक्सर इमल्सीफायर होते हैं जो इन्हें फटने से बचाते हैं। अब अगली बार जब आप चाय बनाएं तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और हर चुस्की का आनंद बिना किसी झंझट के लें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply