Khan Sir Coaching Dispute Update: कोचिंग विवाद में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत

Khan Sir Coaching Dispute Update: कोचिंग विवाद में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत

Faisal Khan Sir Coaching Dispute Update: पटना के खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को कोचिंग विवाद मामले में कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। गौरतलब है पूरा मामला जून की शुरुआत में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। जब कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ की कर दी थी।

Khan Sir Coaching Dispute Update: कोचिंग विवाद में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत

इस घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। फैसल खान के साथसाथ उनके दोनों निजी सुरक्षाकर्मियों को भी इस पूरे विवादित प्रकरण में सहआरोपी बनाया गया था। 

क्या है मामला 

यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब पटना के एक कोचिंग संस्थान से जुड़े विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी। वायरल वीडियो के आधार पर कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में फायरिंग की घटना में कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्डों की भूमिका सामने आने का दावा किया गया, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने पहले पुलिस से केस डायरी और जांच से संबंधित दस्तावेज तलब किए थे। अब अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खान सर को अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई में पुलिस की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।  


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *