Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

PM मोदी की अपील का असर! इंफ्लूएंसर के पापा ने छोड़ी चीनी, शुरू किया फिटनेस रूटीन

Pm Modi Influence Viral Video Yuvraj Dua Father Quits Sugar Fitness Change

PM Modi Sugar Control Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंफ्लूएंसर की अपील पर नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया ने एक व्यक्ति की जिंदगी बदल दी।

वीडियो में युवराज दुआ ने अपने पिता की आदतों को लेकर चिंता जताते हुए पीएम मोदी से अपील की थी कि वह उनके पापा को चीनी कम करने की सलाह दें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया था कि उनके पापा मोदी जी के इतने बड़े फैन हैं कि उनकी बात जरूर मानेंगे।

 

View this post on Instagram

 

पीएम मोदी के रील शेयर करने के बाद, पिता ने फॉलो की हेल्थी डाइट

इस अपील पर पीएम मोदी ने युवराज की वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए न सिर्फ उनके पिता, बल्कि सभी लोगों से चीनी का सेवन कम करने और योग को अपनाने की सलाह दी। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

युवराज के पिता ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए अपनी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने मीठा खाना और शुगरी ड्रिंक्स छोड़कर हेल्दी विकल्प अपनाना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने इस बदलाव की जमकर तारीफ की और इसे प्रेरणादायक बताया

में दिखाया गया कि अब वह नियमित रूप से एक्सरसाइज और दौड़ कर रहे हैं, साथ ही नारियल पानी और फलों को अपनी डाइट में शामिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं, जब भी उनका हौसला कमजोर पड़ता, तो परिवार वाले जी का मैसेज दिखाकर मोटिवेट करते हैं।

यूजर्स इस बदलाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। यह घटना दिखाती है कि सही समय पर मिली प्रेरणा किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply