
Mathura Wedding Firing Case : मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह में हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद प्रतिनिधि की लग्जरी Range Rover कार को जब्त कर लिया है।
हालांकि, घटना के एक हफ्ते बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
View this post on Instagram
शादी में हुई हिंसक झड़प, पिस्टल से कई राउंड फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, यह मामला कोतवाली क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी स्थित राम सिया वाटिका का है। 12 मार्च की रात करीब 12 बजे शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।
देखते ही देखते यह हो गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान पार्षद पति तिलकवीर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी से कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिया एक्शन
फायरिंग में भरतपुर की रहने वाली महिला कविता घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद पति समेत 9 नामजद और 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही, आरोपी के पिस्टल, रिवॉल्वर और रायफल के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की गई है।
पुलिस ने आरोपी के घर से दो गाड़ियां पहले ही जब्त कर ली थीं और अब उसकी रेंज रोवर भी कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसका मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 मार्च को अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर 27 मार्च को सुनवाई होगी।



