Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

ससुराल पहुंचकर पति ने गुस्से में किया कुछ ऐसा, जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही पत्नी

दंपति की फाइल फोटो।
Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के धुले जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पिंपलनेर इलाके में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते सीधे ससुराल पहुंचकर अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, साक्री तालुका के मलगांव का रहने वाला संदेहास्पद आरोपी गोरख महाले और उसकी पत्नी यशोदा के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते यशोदा पिंपलनेर के राम नगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। 

दंपति के है 1 साल का बच्चा

बताया जा रहा है कि इन दोनों का एक साल का बच्चा भी है। आज मौका पाकर आरोपी गोरख वहां पहुंचा और पत्नी को घर में अकेला पाकर उस पर कोयते जैसे तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस खौफनाक हमले में यशोदा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल धुले के सरकारी अस्पताल में वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

वारदात के बाद फरार हो गया आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी गोरख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही हैं।”

(रिपोर्ट- उबैद कादरी)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply