Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

IPL 2026 में कब होगी मिचेल स्टार्क की वापसी? दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने दिया धाकड़ गेंदबाज पर बड़ा अपडेट

 IPL 2026, Delhi Capitals and Mitchell Starc: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही विदेशी खिलाड़ियों का किसी ना किसी वजह से बाहर होने का सिलसिला जारी है। कोई घरेलू कारण तो कोई खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल के रोमांच को खराब कर रहा है।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। अब फैंस इस बात को जानने के लिए परेशान हैं कि वो टीम को दोबारा से कब ज्वॉइन करेंगे? जिसके बारे में कोच हेमांग बदानी ने बड़ा अपडेट दिया है।

Mitchell Starc कब ज्वॉइन करेंगे DC?

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने बताया कि टीम को अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) का इंतजार है। उनसे जब स्टार्क की अवेलेबिलिटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ये बात कही। वहीं टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने भी माना कि स्टार्क की फिटनेस एक चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि स्टार्क आएंगे, लेकिन हम NOC का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनकी फिटनेस चिंता का कारण है।

टी20 क्रिकेट से स्टार्क ने लिया संन्यास

इस ऑस्ट्रेलियन पेसर को आखिरी बार जनवरी 2026 में मैदान पर देखा गया था, जब उन्होंने पर्थ में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेला था। मिचेल स्टार्क अब सिर्फ वनडे और टेस्ट मैच ही खेलते हैं, इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का भी हिस्सा नहीं थे। इसका मतलब है कि उन्होंने पिछले 2 महीनों से कोई भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है।

दिल्ली कैपिटल्स के सफर का आगाज

दिल्ली कैपिटल्स अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। बता दें, स्टार्क अकेले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। RCB की टीम का हिस्सा जोश हेजलवुड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply