Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

PSL 2026 पर खतरा, मैच के दौरान होगा हमला! किसने दी विदेशी खिलाड़ियों को धमकी?

 

PSL 2026: एक ओर जहां भारत में आईपीएल 2026 के शुरू होने की धूम है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में भी 26 मार्च से पीएसएल खेला जाएगा। एक तरफ जहां आईपीएल की फ्रेंचाइजी लीग शुरू होने से पहले फैंस के साथ बड़े-बड़े इवेंट कर रही है, तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग बिना फैंस के सिर्फ 2 शहरों में खेला जाना है।

इस लीग पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। पाकिस्तान के एक आर्म्ड ग्रुप ने डेविड वॉर्नर सहित सभी विदेशी खिलाड़ियों को धमकी दी है। अगर इस सीजन में वो खेले, तो कुछ बड़ा अटैक हो सकता है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग

मौजूदा समय में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग चल रही है। जहां पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में अटैक करके 400 लोगों को मार दिया है। जिसके बाद से ही अफगानिस्तान बदला लेना चाहता है। जिसके डर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2026 को बिना फैंस के आयोजित करने का फैसला किया।

PSL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों को खतरा

हालांकि, अब स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। अब पाकिस्तानी आर्म्ड ग्रुप तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के जमात उल अहरार ने इस लीग में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ियों को अपना नाम वापस लेने की हिदायत दी है। दरअसल ये ग्रुप पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान अटैक करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में वो नहीं चाहते हैं कि विदेशी खिलाड़ी मरे, जिससे मुद्दा इंटरनेशनल बन जाए।

PSL 2026: आर्म्ड ग्रुप ने क्या धमकी दी?

पाकिस्तानी आर्म्ड ग्रुप तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के जमात उल अहरार के कमांडर ने द संडे गार्जियन से बात करते हुए, ‘हम संबंधित क्रिकेट बोर्डों को सलाह देना चाहते हैं कि वे अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेजें। अगर उनके साथ कुछ होता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। हमने पहले ही अपनी चेतावनी जारी कर दी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन हम मैच नहीं होने देंगे। हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि टूर्नामेंट बाधित हो और खिलाड़ी मैदान में न उतरे।’

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply