Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

हेल्दी स्प्राउट्स खाने से पहले हो जाएं सावधान! इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसान का कारण

हेल्दी स्प्राउट्स खाने से पहले हो जाएं सावधान! इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसान का कारण

Who Should Avoid Sprouts: प्रोटीन और फाइबर का पावर हाउस माना जाने वाला अंकुरित अनाज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। मांसपेशियों की मजबूती और कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी यह सुपरफूड, गलत आदतों के कारण पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, कुछ खास लोगों को इसके सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए।

हम में से ज्यादातर लोग जिम या योग के बाद कच्चे अंकुरित अनाज को सबसे सेहतमंद नाश्ता मानते हैं। लेकिन आयुर्वेद का विज्ञान कुछ और ही कहता है। आयुर्वेद के अनुसार पचने में भारी होता है। यदि इसे बिना पकाए खाया जाए तो यह शरीर में वात दोष को बढ़ा सकता है जिससे पेट में भारीपन और रूखापन आने लगता है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए स्प्राउट्स

डिजिटल दौर में अधूरी जानकारी के कारण लोग इसे धड़ल्ले से खा रहे हैं लेकिन इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

कमजोर पाचन और कब्ज

जिनका मेटाबॉलिज्म धीमा है या जिन्हें अक्सर कब्ज रहती है उनके लिए स्प्राउट्स किसी मुसीबत से कम नहीं। मंद पाचन के कारण यह अनाज पेट में पचने के बजाय सड़ने लगता है जिससे शरीर में पोषक तत्वों की जगह विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं।

बच्चे और बुजुर्ग

उम्र के इस पड़ाव पर पाचन शक्ति अक्सर कमजोर होती है। कच्चा या भारी अनाज बच्चों के पेट में दर्द और बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द (वात वृद्धि के कारण) की समस्या पैदा कर सकता है।

स्प्राउट्स (सौ. फ्रीपिक)

वात प्रवृत्ति वाले लोग

जिन लोगों के शरीर की प्रकृति वात प्रधान है उन्हें अंकुरित आहार का सेवन बहुत सीमित करना चाहिए वरना यह गैस और का कारण बन सकता है।

खाने का सही तरीका

अगर आप स्प्राउट्स के शौकीन हैं और इसके नुकसान से बचना चाहते हैं तो आयुर्वेद के इन 3 नियमों को गांठ बांध लें।

कच्चा खाने की गलती न करें

स्प्राउट्स को हमेशा हल्का उबाल लें या भाप में पकाएं। इससे इसका भारीपन कम हो जाता है और यह सुपाच्य हो जाता है।

घी या तेल का तड़का

पकाते समय थोड़ा सा शुद्ध देसी घी या तिल का तेल और चुटकी भर हींग-जीरा जरूर डालें। घी अनाज के रूखेपन को खत्म करता है और हींग गैस नहीं बनने देती।

समय का ध्यान

जैसे ही अनाज अंकुरित हो उसे तुरंत इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा लंबे अंकुर होने पर उसके पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ने लगता है।

सेहतमंद चीजें तभी फायदा पहुंचाती हैं जब उन्हें सही तरीके और सही मात्रा में लिया जाए। अगर आपको स्प्राउट्स खाने के बाद पेट फूलना या दर्द की शिकायत होती है तो आज ही अपना तरीका बदलें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply