Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

चुकंदर काटते समय लग जाते हैं लाल रंग के दाग, जानिए दाग-धब्बे कैसे हटाएं, बेहद आसान हैं हैक्स

चुकंदर के दाग-धब्बे कैसे हटाएं?
Image Source : FREEPIK

खून की कमी को दूर करने के लिए अक्सर चुकंदर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि चुकंदर आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। लेकिन जब भी चुकंदर को छीलकर काटा जाता है, तो न केवल हाथ लाल रंग से सन जाते हैं बल्कि किसी न किसी जगह पर लाल रंग का दाग भी पड़ जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप चुकंदर के लाल रंग के जिद्दी दाग को आप आसानी से कैसे हटा सकते हैं…

गौर करने वाली बात- अब अगर चुकंदर काटते समय आपके हाथों में चुकंदर का लाल रंग लग जाए, तो आपको कई बार साबुन से हाथ धोने की जरूरत नहीं है। दरअसल, बार-बार साबुन से हाथ धोने से त्वचा ड्राई हो जाती है। ध्यान रखिए कि आप जब भी चुकंदर काटते हैं, तो पहले आपको अपने हाथों पर थोड़े से तेल को मल लेना है। आप सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल या फिर कुकिंग ऑइल यूज कर सकते हैं।

कारगर साबित होगा हैक- अगर आप तेल लगाना भूल गए, तो जाहिर सी बात है कि चुकंदर का लाल रंग आपकी त्वचा पर चिपक जाएगा। चुकंदर के लाल रंग के दाग को त्वचा से हटाने के लिए आपको हाफ नींबू लेना है और उसे अपने हाथों पर रगड़ लेना है। अगर घर पर नींबू नहीं है तो कोई बात नहीं, आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके बाद हाथों को पानी से धो लीजिए और फिर अपने हाथों को मॉइश्चराइज करना मत भूलिए।

एक और मददगार ट्रिक- सबसे पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगा लीजिए। अब अपने हाथों पर सिरके की कुछ ड्रॉप्स डाल दीजिए। इस मिश्रण की मदद से दाग ढीला हो पाएगा। लगभग एक मिनट तक अपने हाथों को धीरे से रब करते रहिए और फिर हाथ धो लीजिए। हाथों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए और फिर हाथों में मॉइश्चराइज लगा लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply