
Rakesh Bedi On Sara Arjun kiss Controversy: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी एक पुराने विवाद को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। पिछले साल नवंबर में ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी सह-अभिनेत्री सारा अर्जुन के कंधे पर किस करते नजर आए थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में राकेश बेदी ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि सारा अर्जुन फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं और असल जिंदगी में भी वह उन्हें बेटी जैसा ही मानते हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान वह अक्सर सारा को गले लगाते और स्नेह में माथे पर किस करते थे, जैसा कोई पिता अपनी बेटी के साथ करता है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी उन्होंने उसी भावना से उनका अभिवादन किया था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा।
राकेश बेदी की प्रतिक्रिया
राकेश बेदी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार बिना सच्चाई जाने लोगों द्वारा मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हालांकि, इस विवाद के बीच कई लोगों ने राकेश बेदी का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ दर्शकों ने इस घटना को सही भावना से समझा और उनका बचाव किया, जिसके लिए वह आभारी हैं।
फिल्म में निभाया अहम रोल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ नाम के एक राजनेता का किरदार निभाया है, जबकि सारा अर्जुन उनकी बेटी ‘यालिना जमाली’ के रोल में नजर आई हैं। दोनों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस पूरे विवाद के बावजूद राकेश बेदी की लोकप्रियता और उनके अभिनय पर दर्शकों का भरोसा कायम है।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
धुरंधर 2 पर लगातार धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने 43.1% ऑक्यूपेंसी के साथ 65 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अकेले हिंदी वर्जन से 60 करोड़ कमाए। वहीं कन्न्ड़ का कलेक्शन 0.15 करोड़, मलयालम की कमाई भी 0.15 करोड़, तमिल का कलेक्शन 1.20 करोड़ और तेलुगु वर्जन का कारोबार 3.50 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये हो गया है।



