
Image Source : KITCHEN VEG VIBES/YT
क्या आपने कभी खट्टी मीठी मखाना चाट खाई है? अगर नहीं, तो आपको घर पर कम से कम एक बार इस टेस्टी चाट को जरूर बनाकर देखना चाहिए। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मखाना चाट का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। मखाना चाट में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। मखाना चाट बनाने के लिए मखाना, बॉइल्ड आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस, खट्टी-मीठी इमली की चटनी की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप मखाना चाट बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
पहला स्टेप- सबसे पहले कढ़ाई में घी निकाल लीजिए और फिर इसे गर्म कर लीजिए।
दूसरा स्टेप- अब गर्म घी में मखाने डालिए और इन्हें धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लीजिए।
तीसरा स्टेप- आपको मखानों को तब तक भूनना है, जब तक ये कुरकुरे न हो जाएं। मखानों को भूनते समय थोड़े से सेंधा नमक को भी मिला लीजिए।
चौथा स्टेप- अब एक प्लेट में भुने हुए मखाने निकालिए। इनके ऊपर बॉइल्ड और कटे हुए आलू एड कर दीजिए।
पांचवां स्टेप- इसके बाद गाढ़े फेंटे हुए दही को मखानों के ऊपर अच्छी तरह से स्प्रेड कर दीजिए।
छठा स्टेप- अब ऊपर से इमली की खट्टी-मीठी चटनी को भी फैलाते हुए डालिए।
सातवां स्टेप- इसके बाद आपको चाट में भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, अनार के दाने और बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड कर लेना है।
अब आप खट्टी-मीठी मखाना चाट के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीन मानिए मखाना चाट आपकी वन ऑफ द फेवरेट डिश की लिस्ट में शामिल हो सकती है। इस चाट को बनाना बेहद आसान है। मखाना चाट बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। व्रत में भी मखाना चाट खाई जा सकती है। अगर आप व्रत में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी परफेक्ट साबित हो सकती है।



