Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी शिक्षक समेत तीन की मौत, इलाके में मचा कोहराम

Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी शिक्षक समेत तीन की मौत, इलाके में मचा कोहराम
Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी शिक्षक समेत तीन की मौत, इलाके में मचा कोहराम

बाराबंकी। अलगअलग थाना क्षेत्रों में सोमवार सुबह तीन लोगों के फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

कोठी थाना क्षेत्र के असदामऊ गांव में हुसैन ब्रिक फील्ड के पास 35 वर्षीय लवलेश यादव का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके हैं।

वहीं, देवा कोतवाली क्षेत्र के पीड़ गांव में 38 वर्षीय सुमन, पत्नी अनिल गौतम, का शव घर के आंगन में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

उधर, रामनगर के धमेड़ीदो मोहल्ले में सरकारी विद्यालय के सहायक अध्यापक शुभाषकर तिवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने घर का दरवाजा खोलकर उन्हें नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों घटनाओं में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *